उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Crime: सौतेली मां ने दो बच्चियों को दूध में जहर देकर मार डाला

Bharti Sahu 2
15 Aug 2024 2:35 AM GMT
Uttar Pradesh Crime: सौतेली मां ने दो बच्चियों को दूध में जहर देकर मार डाला
x
Uttar Pradesh Crime: सौतेली मां ने दो बच्चियों को दूध में जहर मिलाकर दे दिया। दोनों की मौत हो गई। आरोपी सौतेली मां व पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जहर देने का कारण क्या रहा। चर्चा रही कि नाजरीन बच्चियों को पसंद नहीं करती थी। दिलशाना और फरमान की दो बेटियां आठ वर्षीय आसिफा और सात वर्षीय हादिया हैं। कुछ समय बाद दंपती के बीच विवाद के कारण तलाक हो गया। इसके बाद फरमान ने नाजरीन से दूसरा निकाह कर लिया। फरमान दिल्ली में मजदूरी करता है। नाजरीन दोनों बच्चियों के साथ गांव में ही रहने लगी। इन दिनों फरमान भी गांव आया हुआ है। बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक दोनों बच्चियों की तबीयत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों को जहर दिया गया है। इस पर अन्य स्वजन ने जमकर हंगामा किया। एसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि दोनों बच्चियों को जहर देकर मारा गया है। आरोपी दंपती से पूछताछ जारी है।
Next Story