- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh Crime:...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh Crime: शराब के नशे में झगड़े के बाद ठेकेदार ने ईंट से कूचकर कर दी युवक की हत्या
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 11:36 AM IST

x
Uttar Pradesh Crime: झाझरा में परवल रोड पर ठेकेदार ने अधेड़ की हत्या की थी। आरोपी का मकान मृतक के घर के पास है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने शाम के वक्त दोनों को साथ में देखा था। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय शंकर शर्मा पुत्र माधव शर्मा निवासी सेक्टर 12 आवास विकास, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा, लखनऊ यूपी के रूप में हुई। वह लंबे समय से देहरादून के तेलपुर में रहकर मजदूरी करता था।
मृतक के मौसेरे भाई अमित क्षेत्री की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस दौरान तेलपुर जाकर पूछताछ की। पता चला कि शनिवार को वह मकान निर्माण के ठेकेदार खुशीराम निवासी तेलपुर के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसे थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान पता लगा कि दोनों घटनास्थल पर साथ में शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। इस दौरान आवेश में आकर खुशीराम ने ईंट उठाई और शंकर के सिर पर दे मारी। इससे उसकी जान चली गई। इसके बाद खुशीराम अपने घर जाकर सो गया। शनिवार रात उसने आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान से देसी शराब के तीन पव्वे लिए। शंकर को अपनी ससुराल गागलहेड़ी सहारनपुर ले जाने के बहाने अपने चाचा के लड़के की एक्टिवा से आशारोड़ी तक ले गया। वहां पुलिस चेकिंग देखते हुए परवल स्थित घटनास्थल पर ले गया। जहां दोनों ने शराब पी। इस दौरान आपसी बहस होने पर आरोपी ने शंकर के सिर पर ईंट से वार किया।
TagsUttar Pradeshनशेझगड़ेठेकेदारयुवकहत्या Uttar Pradeshdrunkennessfightscontractoryoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





