उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : इस शहर में तेज हुई कोरोना की रफ्तार

Admin2
22 Jun 2022 7:26 AM GMT
उत्तर प्रदेश : इस शहर में तेज हुई कोरोना की रफ्तार
x

जनता से रिश्ता : लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 97 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 52 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। वहीं केजीएमयू कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण नजर आने पर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन में वायरस की पुष्टि हुई है।

सबसे ज्यादा चिनहट में 16 लोगों में वायरस मिले हैं। इन्दिरानगर के 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आलमबाग व अलीगंज में 12-12 संक्रमित हैं।
सोर्स-hindustan


Next Story