उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का मुरादाबाद में विरोध

Admin2
27 Jun 2022 1:01 PM GMT
उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का मुरादाबाद में विरोध
x

जनता से रिश्ता : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिल और विधानसभा क्षेत्रों में योजना का विरोध करने का ऐलान किया गया था। इसके चलते शहर में महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा व कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कंपनी बाग के पास महात्मा गांधी पार्क में तमाम कांग्रेसी इकट्ठा हुए। और सरकार की सेना में भर्ती के खिलाफ विरोध जताया। सरकार के अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। योजना सशस्त्र बलों में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और मनोबल का अवमूल्यन है।

गांधी पार्क में पूर्व जिलाध्यक्ष देसराज शर्मा, अनुराग शर्मा, मो शमी, अरशद परवेज, अनमोल गुप्ता, पार्षद कमर सलीम, अमित पांडेय, रेहान खां, गोसिया साबिर आदि रहे। मुरादाबाद देहात क्षेत्र का अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मौलाई समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।

सोर्स-hindustan

Next Story