उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: कॉलेज गई छात्रा का अपहरण, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Bharti Sahu 2
26 July 2024 11:45 AM IST
Uttar Pradesh: कॉलेज गई छात्रा का अपहरण, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि उसकी 19 वर्ष की बेटी मिलक के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह सुबह करीब दस बजे रठौंडा चौराहे से ई-रिक्शा से उतरकर पैदल कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रोहित,अभय उसको बहला-फुसलाकर ले गए। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे।
जानकारी मिलने पर पीड़ित बेटी को लेने के लिए उनके घर पहुंच गया। जहां आरोपियों ने बताया कि तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे में है जल्द वापस कर देगें। लेकिन, बेटी को नहीं लौटाया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story