- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महाराजगंज के बाढ़...
उत्तर प्रदेश
महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ का दौरा, बाढ़ प्रभावितों को दिए लाभ
Rani Sahu
14 Oct 2022 7:01 AM GMT

x
संवाददाता- सौरभ कुमार
महराजगंज। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पूर्वांचल के दौरे पर है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर से रवाना होकर महराजगंज जिले में बाढ़ प्रभावित इलाको के दौरे पर निकले, जिसके बाद सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगो से मिलकर उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की पूर्वांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में है ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगो का हर संभव मदद सरकार कर रही है। महराजगंज के बाद सीएम योगी गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज में भी बाढ़ प्रभावित लोगो से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।
यूपी के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में है, ऐसे में प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार तीन दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा कर जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहें हैं और साथ ही बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित कर रहे है। सीएम योगी के इस दौरे को लेकर बाढ़ पीड़ितों में खुशी है कि इस आपदा की घड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ खड़े है।
महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवास क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद उसके परिवार को की जाएगी।
Next Story