उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
9 July 2022 5:11 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
आगरा में शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो कथित मीडियाकर्मियों ने युवाओं को जाल में फंसाया और सात लाख रुपये ले लिए। एक पीड़ित को फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। पीड़ित रिजवान की शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ताजगंज निवासी रिजवान ने एडीजी जोन से शिकायत में आरोप लगाया था कि सुल्तानपुरा निवासी इस्लामुद्दीन और मोहसिन ने वर्ष 2018 में उनसे संपर्क किया था। खुद को मीडियाकर्मी बताया। बड़े लोगों से अपनी पहचान बताई। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। रिजवान सहित दो अन्य ने सात लाख रुपये नौकरी के लिए दे दिए।
14 अप्रैल, 2018 को दोनों आरोपियों ने केवीवाई सेंटर, कानपुर नगर का नियुक्तिपत्र दे दिया। वह सेंटर पर गए तो मैनेजर और प्रधानाध्यापक ने नियुक्तिपत्र फर्जी बताया। लौटकर उन्होंने इस्लामुद्दीन और रिजवान से अपने रुपये वापस मांगे। दोनों ने उन्हें चेक दिया, जोकि बाउंस हो गया। शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे।
एसपी सिटी ने की थी जांच
एडीजी जोन ने एसपी सिटी को जांच के आदेश किए। जांच में मामला सही निकला। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना ताजगंज में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी इस्लामुददीन को गिरफ्तार कर लिया है।
किराये पर रह रहे थे दोनों आरोपी
री निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस्लामुद्दीन और मोहसिन मूलरूप से हमीरपुर के गांव गुसयारी के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी किराये पर जगह-जगह बदलकर रहे थे। यू ट्यूब चैनल चलाते हैं। इस्लामुद्दीन के पास से प्रेस का आईडी कार्ड, 67 विजिटिंग कार्ड, छह फोटो और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। मोहसिन की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।
Next Story