उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश: मौसम बदलते बच्चों में बढ़ा चिकेनपॉक्स बीमारी का खतरा

Soni
15 March 2022 1:20 PM IST
उत्तरप्रदेश: मौसम बदलते बच्चों में बढ़ा चिकेनपॉक्स बीमारी का खतरा
x

फतेहपुर जिले में बदलते मौसम गर्मी में बच्चों पर चिकेनपॉक्स की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। जिले के हठगांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सेमरामानपुर में 79,कम्पोजिट विधालय आजईपुर कोदईला में 160,प्राथमिक विद्यालय चकिवा में 79,प्राथमिक विद्यालय सेमरामानपुर प्रथम में 39 व भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सैदनापुर में 30 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने को होम्योपैथिक ओषधि दवा दी गई।बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व विटामिन सी युक्त भोजन करने की सलाह के साथ जल संरक्षण पानी बचाने को जागरूक किया गया।

समाजसेवी ने कहा कि अब तक ढाई लाख से ऊपर बच्चों को दवा दी जा चुकी है। साथ गर्मी में जल संरक्षण को लेकर पानी की बर्बादी रोकने को घर-घर जाकर जागरूक करने का काम भी किया जा रहा। अक्सर देखा जाता है कि लोग नल चालू कर छोड़ देते हैं। जिससे पानी बहता रहता है। कहीं-कहीं नल में टोटी नहीं लगी रहती। अगर जल की बर्बादी न रोकी गई तो आने वाले समय में पीने के का पानी भी नहीं मिलेगा। जिसको लेकर जागरूक करने का काम किया जा रहा।

Next Story