उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 26 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Kajal Dubey
29 Jun 2022 5:48 PM IST
उत्तर-प्रदेश: एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 26 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में खंती में उतर गई। हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Next Story