- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : भाइयो...

जनता से रिश्ता : गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरामुगलान में रविवार की दोपहर में मकान निर्माण के दौरान विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने गंड़ासे से मझले भाई के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मौके पर फोर्स लगा दी गई है।पिपरामुगलान गांव निवासी श्रीकांत शर्मा के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा व्यास शर्मा पिता से अलग रहता है। बाकी दोनों बेटे श्यामसुंदर शर्मा व पूरन शर्मा पिता के साथ रहते हैं। रविवार को मझला बेटा श्यामसुंदर निर्माणधीन मकान में लोहे का गेट लगवा रहा था। बड़ा भाई व्यास शर्मा इसका विरोध करने लगा। इस दौरान वाद विवाद के बीच दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि व्यास शर्मा ने इस दौरान अपने भाई श्यामसुन्दर के गले और सिर पर गंड़ासे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को हिरासत में लिया गया है।पिपराइच में भाई की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में लोहे का गेट लगाने को लेकर रविवार की सुबह से ही भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया।