उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश: घरेलू विवाद में बहनोई ने साले की गला रेतकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी

Shiddhant Shriwas
14 Feb 2022 10:23 AM GMT
उत्तरप्रदेश: घरेलू विवाद में बहनोई ने साले की गला रेतकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी
x

फाइल फोटो 

मौखिक तौर पर बहनोई पर आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा गली नंबर 4 में रविवार रात घरेलू विवाद में बहनोई ने साले की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। मौखिक तौर पर बहनोई पर आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

तेलीपाड़ा का 25 वर्षीय रिजवान पुत्र बुद्दन खां मजदूरी करता था। दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार के अनुसार, रिजवान की बहन ने चार साल पहले मोहल्ले के ही युवक से लव मैरिज की थी। 15 दिन पहले बहन-बहनोई के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। तभी से बहन इमराना अपने मायके यानि रिजवान के घर आकर रह रही थी। रविवार रात आरोपी बहनोई अपनी ससुराल आया और पत्नी से सुलह के लिए वार्ता चल रही थी। इसी बीच रिजवान से उसके बहनोई की कहासुनी हो गई। दोनों में जमकर बहस हुई। इसी बीच गुस्से में बहनोई ने रिजवान की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी तो भाग गया, जबकि रिजवान जख्मी होकर गिर पड़ा। तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। शोरशराबे पर भीड़ भी आ गई और खबर पुलिस को दे दी गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रोरावर राजेश सिंह के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। रिजवान के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
साथ लेकर आया था चाकू
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले से चाकू लेकर आया था। चूंकि बहस के दौरान उसने चाकू अपनी जेब से ही निकाला था। जैसे ही उसने चाकू निकाला तो उसका रूप देखकर कोई उसे रोकने तक की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में वह धमकी देकर परिजनों को डराते हुए भाग गया।
Next Story