- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : दोगुनी...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Admin2
8 July 2022 4:09 AM GMT

x
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अपने से दोगुनी उम्र व काला दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बरात वापस लौट गयी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसको जो फोटो दिखायी गयी वह दूसरी थी। दुल्हन को बिना लड़का दिखाये मामा व भाई ने शादी तय की थी। दुल्हन के पिता दिव्यांग हैं। कोतवाली क्षेत्र के झिंदुआ के नगला बाग की रहने वाली 16 साल की किशोरी की शादी समथर जाफरपुर के 30 साल के लड़के के साथ तय हुई थी। तय समय पर बुधवार को बारात गांव पहुंची और स्वागत सत्कार किया गया। रात 10 बजे जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच स्टेज पर दूल्हा अपने दोस्तों संग बैठा था। स्टेज पर जाकर दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया।
source-hindustan
Next Story