उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : बीजेपी नेता के साथ लूट, हाईवे पर सक्रिय है संगठित गिरोह

Saba Naaz
19 Jun 2025 9:31 PM IST
Uttar Pradesh : बीजेपी नेता के साथ लूट, हाईवे पर सक्रिय है संगठित गिरोह
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : कटनी-जबलपुर हाई-वे में लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। जबलपुर तथा कटनी जिले में गत एक पखवाड़े में लूट की लगभग आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं।
जबलपुर जिले के खिलौता थानान्तर्गत उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता तथा उसके परिवार के साथ हथियार से लैस गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उप्र चंदौली के भाजपा नेता सुजीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे, साथी व ड्राइवर के साथ कार से 18 जून की सुबह 4 बजे उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए निकले थे।
दोपहर में उन्होंने मैहर पहुंचकर शारदा माता के दर्शन किए। इसके बाद रात 9 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए। रात करीब 11 बजे सुजीत सिंह ने अपनी कार खितौला थाने के पास हाईवे पर रोकी और बाहर खड़े हो गए। इस दौरान 4 से 5 बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। सुजीत सिंह संभल पाते इससे पहले बदमाशों ने हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन लूट ली। भाजपा नेता पर हमला होते देख कार चालक ने हूटर बजा दिया। इसकी आवाज सुनकर आरोपी लुटेरे भाग निकले।
भाजपा नेता सुजीत सिंह ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनके संबंध में पतासाजी प्रारंभ दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। गत एक पखवाड़े में जबलपुर-कटनी हाईवे में लूट की आधा दर्जन घटना घटित हुई है। लूट की घटना जबलपुर-कटनी जिले के अलग-अलग थानान्तर्गत घटित हुई है। लूट करने वाला गिरोह हाईवे में रुकने वाला वाहनों को निशाना बनाता है।
Next Story