उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Kajal Dubey
12 July 2022 10:22 PM IST
उत्तर-प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
कछौना। हरदोई-लखनऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर में गंभीर चोट आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक दिल्ली में मजदूरी करता था, कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के पतसेनी देहात के मजरा मोहई निवासी राजीव (25) रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपनी ससुराल बह्यनाखेड़ा थाना सुरसा जा रहा था।
हरदोई-लखनऊ रोड पर मतुआ गांव के सामने हरदोई की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर सिर के बल जा गिरा।
वह हेलमेट नहीं पहने था, सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले लाइसेंस से पहचान कर परिजन को सूचना दी।
मृृतक के पिता पारस नाथ ने बताया कि वह पांच बेटों में तीसरे नंबर का था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी, अभी कोई संतान नहीं है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार चलाता था।
कुछ दिन पहले ही घर आया था। पत्नी सुषमा मायके में थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
Next Story