उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Kajal Dubey
15 July 2022 9:54 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर
सलेमपुर। नगर के परशुराम धाम वार्ड के एक युवक की बृहस्पतिवार रात गौरी बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के परशुराम धाम वार्ड निवासी रविशंकर मिश्रा के पुत्र शुभम कुमार मिश्र (24) नगर के बप्पू (20) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को गौरीबाजार गए थे। रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शुभम कुमार मिश्र को मृत घोषित कर दिया। घायल बप्पू की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर शुभम के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की एक साल की बेटी है।
Next Story