उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : बजरंग दल कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से हिन्दुओं की करेगा सुरक्षा

Admin2
8 July 2022 10:30 AM GMT
उत्तर प्रदेश : बजरंग दल कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से हिन्दुओं की करेगा सुरक्षा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री मधुराम और बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीतराज ने बताया कि शांति प्रिय बहुसंख्यक हिन्दू समाज के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जेहादी तत्व तोड़फोड़ करने के साथ ही उन्हें धमकाते भी हैं। बजरंग दल का उद्देश्य है कि हर हिन्दू सुरक्षित हो। हिन्दू उत्पीड़न या हमले होने पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराए। पुलिस प्रशासन समय रहते कार्रवाई न करे तो पीड़ित हिन्दू बजरंग दल के हेल्पलाइन नंबर 9936855898 पर फोन करके समस्या बताए। बजरंग दल कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से हिन्दुओं की सुरक्षा करेगा।

गुरुवार को विहिप कार्यालय गोविंदनगर में बातचीत करते हुए आचार्य अजीतराज, मधुराम के साथ ही मौजूद बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी और प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख ओमेंद्र ने बताया कि इधर कुछ दिनों से हिन्दुओं पर राष्ट्रविरोधी विधर्मियों के हमले तेज हुए हैं। लव जेहाद की भी घटनाएं बढ़ी हैं। देश की एकता, अखंडता के साथ ही धार्मिक स्थलों पर निरंतर प्रहार करने की कुचेष्टाओं पर रोक लगाने का समय आ गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिन्दू समाज से अपील की है कि कोई विधर्मी राष्ट्रविरोधी तत्व उन पर हमला करता है या फिर धमकाता है तो तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं और संतोषजनक कार्रवाई न होने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। मामला सही होने पर चौबीस घंटे के भीतर बजरंग दल कार्यकर्ता उसकी मदद ही नहीं करेंगे बल्कि जेहादियों को सबक भी सिखाएंगे। हिन्दुओं की सुरक्षा ही बजरंग दल का मुख्य ध्येय है।
source-hindustan


Next Story