उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

Admin2
8 July 2022 8:26 AM GMT
उत्तर प्रदेश : सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने को अब गांव देहात में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सड़क हादसों में एक जून से पांच जुलाई तक 142 लोगों की मौत में हुई है। इनमें से अधिकांश हादसों में गांव-देहात के ही लोग चपेट में आए। जागरूकता अभियान भी शहरों तक ही सिमट कर रह जाते थे मगर अब विभाग ने शहर से गांवों तक अभियान चलाकर हादसों में कमी लाने की पहल की है।

प्रमुख सचिव परिवहन एल वैंकटेश्वर लू ने चार दिन पहले बरेली में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में बुलाई थी। जिसमें आरटीओ, ट्रैफिक, पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशन में 3 से 30 जून तक चले सड़क सुरक्षा अभियानों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पता चला आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ शहरीय क्षेत्र में ही अभियान चलाए। जबकि हादसों की समीक्षा में सबसे अधिक मृत्यु दर का ग्राफ गांव देहात क्षेत्र का निकला। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियान गांव देहात में भी चलाए जाएंगे। हर गांव में ट्रैफिक नियमों की जानकारी को पंफलेट, होर्डिंग, फ्लैक्स आदि लगेंगे। प्रधानों और ब्लॉक स्तर माध्यम से गांव में सड़क सुरक्षा को लेकर चौपालें आयोजित की जाएंगी। अगर इस अभियान को गांव देहात क्षेत्र में विस्तार रूप से चलाया जाता है, तो उसका असर दिखेगा।
source-hindustan


Next Story