उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी चाची की हत्या

Kajal Dubey
17 July 2022 12:18 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी चाची की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
बिजनौर। थाना नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव में हुई 62 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस 24 घंटे बाद ही खुलासा कर दिया है।
महिला के जेठ के लड़के ने ही दुष्कर्म का विरोध करने पर उनकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शनिवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता कर हाजरा हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महिला की बृहस्पतिवार रात घर में ही गलारेतकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला था। पुलिस ने शनिवार को महिला के जेठ के लड़के वाजिद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि कबूल वह शराब पीने का आदी है। आए दिन झगड़े के चलते उसकी पत्नी छह महीना पहले मायके चली गई थी और अब ससुराल आने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार रात भी वह शराब के नशे में अपने घर की छत पर लेटा था, कुछ देर बाद बुरी नीयत से नीचे उतरकर चाची के घर में घुस गया। उसने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वह उसके चंगुल से छूटकर दरवाजे की तरफ भागी। मामला खुलने के डर से उसने छुरे से उनका गला रेत दिया। पुलिस ने छुरा, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
बचने के लिए खूब लड़ी महिला
आरोपी ने जब अपनी चाची को दबोचा तो वह खूब लड़ी। हत्यारोपी के सीने पर मिले नाखूनों के किए वार के निशान इसे पुख्ता कर रहे हैं। महिला चंगुल से निकलकर घर से बाहर की ओर दरवाजे की तरफ भागी थी।
ताबीज में उलझे मिले महिला के बाल
हत्यारोपी ने अपने गले में जो ताबीज पहना हुआ था, उसमें महिला के बाल उलझे हुए मिले हैं। पुलिस ने इस ताबीज को भी सबूत के तौर पर रखा है। हत्यारोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद शर्ट पर लगे खून के धब्बों को साफ करने के लिए रात में ही शर्ट को धो दिया था। इसके बाद गीली शर्ट को ही अलमारी में रख दिया।
जुताई करने पर गहराया शक
जिस महिला की हत्या की गई, हत्यारोपी उसके जेठ का बेटा है और सवेरे ही ट्रैक्टर लेकर आरोपी खेत की जुताई करने पहुंच गया। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी घर में लाश पड़ी है, हत्या हुई है, फिर भी उसी परिवार का कोई सदस्य काम करने चला जाए। यहीं से पुलिस को उस पर शक गहराता चला गया।
Next Story