- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश विधानसभा...
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, देखें वीडियो

यूपी उपचुनाव में बीजेपी को मिलती स्पष्ट बढ़त के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद किया. उन्होंने बिहार चुनाव में भाजपा को मिल रही बढ़त के लिए भी पार्टी को बधाई दी.
उपचुनाव में भाजपा 6 सीटों पर दबदबा दिखा रही है जबकि एक सीट पर अभी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी नतीजों में पूरी तरह से बाहर है.
बीजेपी ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है. बांगरमऊ से श्रीमंत कटियार, नौगांव से संगीता चौहान और टुंडला से प्रेम पाल सिंह ने जीत दर्ज की है. इसके साथ ही बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, जौनपुर की मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आगे चल रही है.
लखनऊ
— Ashish Sumit Mishra (@sumitmshr) November 10, 2020
भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मोदी है तो मुमकिन है चरितार्थ- सीएम योगी pic.twitter.com/RWxZnmsAw7
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





