उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : एक शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीदने के आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Admin2
16 July 2022 6:24 AM GMT
उत्तर प्रदेश : एक शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीदने के आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
x
महानगर पुलिस ने अदालत से गुजारिश की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : धोखाधड़ी कर एक शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीदने के आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र और सपा विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बरीष श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए महानगर थाने को आदेश दिया कि वह आरोपी अब्बास अंसारी को गिरफ्तार कर 27 जुलाई तक कोर्ट के समक्ष पेश करें।

अदालत के पूर्व आदेश के तहत इंस्पेक्टर महानगर ने अदालत में रिपोर्ट देकर बताया कि अब्बास के खिलाफ जारी जमानती वारंट की तामीला कराने के लिए आरोपी के सभी संभावित स्थानो पर आरोपी को तलाशा गया। लेकिन आरोपी या उसके परिवार का कोई सदस्य नही मिला लिहाजा नोटिस को चस्पा कर दिया गया है।
महानगर पुलिस ने अदालत से गुजारिश की है कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए, जिसके उपरांत अदालत ने अब्बास अंसारी खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालती पत्रावली के अनुसार महानगर थानाप्रभारी अशोक कुमार सिंह ने 12 अक्टूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेट्रो सिटी निवासी अब्बास अंसारी ने 2012 में डीबीडीएल गन का लाइसेंस लिया था,बाद में अब्बास ने अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करवा लिया था।
source-hindustan


Next Story