उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : फंडिंग के आरोप में मास्टर माइंड जफर हयात का एक और साथी मुख्तार गिरफ्तार

Admin2
22 Jun 2022 10:30 AM GMT
उत्तर प्रदेश : फंडिंग के आरोप में मास्टर माइंड जफर हयात का एक और साथी मुख्तार गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता : कानपुर हिंसा के मामले में एसआईटी ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपित हयात ज़फर हाशमी को फंडिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मसहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर पिछले कई दिनों से पुलिस शिकंजा कसती जा रही थी जिसके बाद बुधवार को मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्तार बाबा ने परेड हिंसा में फंडिंग की थी। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में ये भी निकलकर आया है कि हयात मुख्तार बाबा से फंड जुटाता था। वहीं, मुख्तार बाबा पहले से ही शत्रु संपत्ति मामले में जिला प्रशासन और केंद्र के अभिरक्षक कार्यालय के निशाने पर है। यही नहीं एसआईटी के रडार पर कई और संदिग्ध लोग हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सोर्स-hindustan

Next Story