उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

Kajal Dubey
11 July 2022 7:19 PM IST
उत्तर-प्रदेश: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम
x
पढ़े पूरी खबर
कासगंज में सहावर क्षेत्र के ग्राम धन सिंहपुर में दो दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला। उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता के मक्का के खेत में सिंचाई कार्य करने को कहा तो किशोर रूठ कर घर से चला गया था। परिवार वालों का कहना है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अनुज (17) पुत्र बृजेश कुमार निवासी धनसिंहपुर को उसके पिता ने शुक्रवार की शाम खेत पर सिंचाई के लिए जाने को कहा, इस बात पर वह रूठ गया और अनबना होकर खेत पर सिंचाई के लिए जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की।
रिश्तेदारों में भी उसकी जानकारी की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। परिजन उसको लेकर काफी परेशान थे। रविवार की रात ग्रामीणों ने एक शव को गांव के बाहर पेड़ से लटका देखा। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त अनुज के रूप में की। उसके शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और अंतिम संस्कार कर दिया।
Next Story