- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : सेना...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : सेना भर्ती के विरोध में अमेठी के युवाओं में भड़का गुस्सा
Admin2
17 Jun 2022 11:09 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के भादर ब्लॉक मे सेना भर्ती अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को सेना अभ्यर्थियों ने भादर चौराहा पर सुबह लगभग आठ बजे दुर्गापुर अमेठी और भादर छीड़ा, अंतू जाम लगा दिया। जिससे लगभग डेढ़ घंटे तक वाहन और राहगीरों का आवागमन ठप रहा।सुबह जाम से राहगीरों,दुग्ध वाहन समेत कई को बड़ी कठिनाई झेलनी पड़ी। पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रामगंज मिथिलेश कुमार सिंह को अग्निपथ सेना भर्ती से खफा युवाओं ने जिला अधिकारी अमेठी के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
थानाध्यक्ष रामगंज मिथिलेश कुमार सिंह और पीपरपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव की कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं को समझा-बुझाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद फादर चौराहे पर लगे जाम को खुलवा कर यातायात व्यवस्था बहाल किया गया। युवाओं ने आरोप लगाया बेरोजगारी अपने चरम पर है 4 साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में अग्निपथ योजना से सेना में 4 साल के लिये युवाओं की भर्ती कर युवाओं के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है।
सोर्स-livehindustan
Next Story