उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : असमाजिक तत्वों पर निगाह

Admin2
17 Jun 2022 11:11 AM GMT
उत्तर प्रदेश : असमाजिक तत्वों पर निगाह
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संभल शहर में बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी जवानों की तैनाती के साथ ही खुद डीएम एसपी भी हालात पर निगाह बनाये हुए हैं।संभल में मस्जिदों के आसपास जहां पुलिस जवान तैनात हैं वहीं तमाम चौराहों पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं। पुलिस की टीमें मुख्य मार्गो पर गश्त भी कर रही हैं। दो सौ से ज्यादा ऐसे लोगों की गतिविधियां वाच की जा रही हैं जिन पर माहौल बिगाड़ने का अंदेशा है। खुद जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा भी इलाके का भ्रमण कर रहे हैं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जायेगा। कोई ऐसा करने का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

सोर्स-livehindustan


Next Story