- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश :...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में मनमानी का आरोप, व्यापारियों ने किया विरोध
Admin2
7 July 2022 10:27 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : व्यापारियों ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में मनमानी का आरोप लगाते हुए नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रवर्तन के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उनकी नगर निगम के अधिकारियों से जमकर बहस भी हुई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि चौकाघाट में एक व्यापारी की फूड पैकिंग प्लास्टिक को नगर निगम प्रवर्तन दल ने जब्त किया है जबकि यह प्रतिबंधित सूची में शामिल नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि अधिकारी सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। अभियान के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। व्यापार मंडल की युवा इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को सूचीबद्ध प्लास्टिक उत्पादों, थैलियों की बिक्री पर सख्ती करनी चाहिए। इस दौरान जय निहलानी, मनीष गुप्ता, प्रभाकर, चांदनी श्रीवास्तव, सुनीता सोनी, निर्मला देवी, सरिता विश्वकर्मा, सुप्रिया भट्टाचार्य, संजय श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल, शाहिद कुरैशी, महेश चौधरी, अंजनी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
source-hindustan
Next Story