- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : अखिलेश...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत बनाने शुरू की तैयारी
Admin2
4 July 2022 7:11 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा की कुशल रणनीति के चलते लगातार चुनाव हार रही समाजवादी पार्टी ने अबसबक लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की है। फेल हो रही रणनीति में सुधार के मद्देनज़र आंतरिक व बाहरी चुनौतियों से जूझरही समाजवादी पार्टी अब पहले संगठन में व्यापक बदलाव करने जा रही है। इससे पहले पार्टी के बागी व भितरघात करने वालों को बाहर किया जाएगा। वहीं दूसरे दलों से आए लोगों को संगठन में समायोजन किया जाएगा।
भितरघातियों को बाहर करेगी पार्टी
सपा ने हार के कारणों की समीक्षा में पाया कि कई जगह बागियों व भितरघातियों की वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा। कई नेता टिकट न मिलने पर निष्क्रिय होकर बैठ गए। ऐसे लोगों की पहचान कर ली गई है। ये सब बाहर होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अहसास है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण
में बाहरियों को ज्यादा तवज्जो देने से कई जगह अपने लोगों की उपेक्षा हो गई। इसलिए अब ऐसे समर्पित लोगों का समायोजन किया जाएगा।
source-hindustan
Next Story