उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश :, मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी सरकार की तरफ से कार्रवाई जारी

Admin2
9 July 2022 1:11 PM GMT
उत्तर प्रदेश :, मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी सरकार की तरफ से कार्रवाई  जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मऊ में अब माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी यादव की एक करोड़ 55 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त होगी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को सरायलखंसी के सरवां निवासी बैजनाथ यादव की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। डीएम के आदेश के बाद मुख्तार गिरोह में हड़कम्प मचा है।

जिलाधिकारी ने सख्ती के साथ चेताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई चलती रहेगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है।जिलाधिकारी ने बैजनाथ की सरायलखंसी के ग्राम सरवां स्थित आराजी संख्या 797 में रकबा 0-070 हेक्टेयर भूमि कुर्क करने के आदेश जारी किया है। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए बताया जा रहा है। बैजनाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बैजनाथ यादव ने ग्राम सरवां स्थित आराजी संख्या 797 मि0 में रकबा 0-070 की जमीन अवैध रूप से कमाए गए धन से क्रय की थी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है।source-hindustan


Next Story