उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से टेम्पो में सवार महिला की मौत

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 7:45 AM IST
Uttar Pradesh accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से टेम्पो में सवार महिला की मौत
x
Uttar Pradesh accident: सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव के पास भदुली-भंवरनाथ मार्ग एनएच 233 पर बुधवार की रात स्कार्पियो की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में टेंपो चालक सहित छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय सभी दाह संस्कार से घर लौट रहे थे। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।वह बुधवार की सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव के ही आटो चालक गोविंद गोंड के टेंपो से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली घाट गांव निवासी अपने भाई अमरनाथ के घर दांह संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी। रात को सभी टेंपो पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र खोजापुर गांव के पास पहुंचे थे। सामने से आ रहे भारत सरकार लिखी तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार सभी लोग दूर छिटक गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसी स्कार्पियों से सभी घायलों को ब्रह्मस्थान स्थित निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद चालक स्कार्पियों से लेकर सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बेचनी देवी को मृत घोषित कर दिये। शेष अज्ञात महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। महिला की मौत के बाद स्कार्पियो चालक मंडलीय अस्पताल में स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मृत महिला की दो बेटी और एक बेटा हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
Next Story