उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Accident: अमेठी में भीषण हादसा, पांच यात्रियों की मौत

Bharti Sahu 2
9 July 2024 10:01 AM IST
Uttar Pradesh Accident: अमेठी में भीषण हादसा, पांच यात्रियों की मौत
x
Uttar Pradesh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देर रात दो बजे यात्रियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबक‍ि 12 घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सोमवार को प्राइवेट बस से 55-60 यात्री दिल्ली से सीवान जा रहे थे। देर रात दो बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 68.8 किमी पर बाजारशुकुल क्षेत्र में पहुंची, जहां पर अज्ञात वाहन से बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पटल गई।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story