- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : ...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : शैक्षणिक बीटेक इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम तैयार, छात्र हासिल कर सकेंगे पीएचडी तक की डिग्री
Admin2
17 July 2022 4:18 AM GMT

x
जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ट्रिपलआईटी ने अनूठा लचीला शैक्षणिक बीटेक इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम तैयार किया है। अब एक दाखिले में छात्र न्यूनतम साढ़े पांच साल में बीटेक से लेकर पीएचडी तक की डिग्री हासिल कर सकेंगे। पाठ्यक्रम के संचालन को मंजूरी मिल गई है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में 50 सीटों के सापेक्ष प्रवेश होगा। इसके लिए संस्थान ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नया पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया गया है। दावा है कि अमेरिका की तर्ज पर तैयार नया पाठ्यक्रम परंपरागत बीटेक कोर्स से अलग होगा। इस तरह का पाठ्यक्रम शुरू करने वाला ट्रिपलआईटी प्रयागराज पहला संस्थान है।
संस्थान के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन (ईसी) ब्रांच के प्रो. नीतेश पुरोहित ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बीटेक का लचीला शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें दाखिला जेईई मेन के आधार पर जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) के जरिए होगा। शैक्षिक सत्र 2022-23 में 50 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 25 सीट बीटेक आईटी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी), 25 सीट बीटेक ईसी ब्रांच (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) की है।
source-hindustan
Next Story