- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: अब्बास...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: अब्बास के इश्क में डूबी पत्नी ने रची पति के कत्ल की साजिश, फिर फिल्मी अंदाज में कर डाला अपराध
Kajal Dubey
7 Jun 2022 12:14 PM GMT

x
बड़ी खबर
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। बरेली में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पहले अपने पति के कत्ल की साजिश की, जिसके बाद मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार डाला। आरोपियों ने वारदात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में दिया। हालांकि, दोनों की चतुराई ज्यादा काम ना आई और पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बरेली के सुभाषनगर थाने इलाके का है। बीडीए कॉलोनी के निवासी संजय गुप्ता की 10 साल पहले ज्योति नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी का एक अब्बास नाम के युवक के साथ अफेयर हो गया। करीब 9 महीने पहले ज्योति अपने आशिक अब्बास के साथ फरार हो गई। संजय ने पुलिस से शिकायत की तो अब्बास और ज्योति को ढूंढ लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने ज्योति को संजय के हवाले कर दिया और अब्बास को जेल भेज दिया।
हाल ही में अब्बास जेल से छूटकर बाहर आया तो उसका फिर से ज्योति से अफेयर शुरू हो गया। जब संजय को इस बात की पता चली तो उसने विरोध जताना शुरू कर दिया। अबकी बार ज्योति और अब्बास ने संजय को ही बीच में से हटाने की साजिश रच डाली।
ऐसे की हत्या
वारदात से पहले जब संजय टैक्सी चलाकर घर लौटा तो ज्योति ने उसे वो सब्जी खिलाई जिसमें नींद की दवा मिलाई थी। जब वह सो गया तो अब्बास भी घर आ गया। जिसके बाद दोनों ने संजय का गला गमछे से दबाकर मारने की कोशिश की। संजय उठ गया तो उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया। संजय जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के अगले दिन ज्योति ने शव के सामने दहाड़े मारकर रोने का नाटक भी किया। हालांकि, जल्द ही कहानी का खुलासा हो गया।
Next Story