उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत

Suhani Malik
23 July 2022 2:25 PM IST
उत्तर प्रदेश: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत
x

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़: यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया।

जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए।

Next Story