उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन स्तर से व्यापक बनाई जा रही है योजना

Admin2
22 Jun 2022 9:24 AM GMT
उत्तर प्रदेश : पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन स्तर से व्यापक  बनाई जा रही है योजना
x

जनता से रिश्ता : पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन स्तर से व्यापक योजना बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसी क्रम में जिले में 36 लाख,80 हजार 772 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य मिला है। डीएम ने विभागवार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अभियान के तहत जो पौधे रोपे जाएंगे, उनकी उचित देखभाल का जिम्मा भी अधिकारी, कर्मचारियों को सौंपा जाएगा।

वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 35 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिले में 36 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग द्वारा सर्वाधिक पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग को 1605114 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। ग्राम विकास विभाग द्वारा 1124900 पौधे, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 2600, शिक्षा विभाग को 2600, तकनीकी शिक्षा विभाग को 2030, कृषि विभाग को 208520, भूमि संरक्षण विभाग को 17000, पशुपालन विभाग को 6720, सहकारिता विभाग को 5180, उधोग विभाग को 8820, पंचायती राज विभाग द्वारा 127960 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। प्रशासन स्तर से विभिन्न विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के इंटर कॉलेजों में पौधारोपण के लिए डीआईओएस नोडल अधिकारी होंगे।डीएम बीके त्रिपाठी ने सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं जो पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में पूरा करना है। बरसात से पहले पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवा जाएंगे। बरसात शुरू होने पर पौधे रोपे जाएंगे। जो पौधे रोपे जाएंगे, उनकी उचित देखभाल की जाएगी। एक भी पौधा सूखना नहीं चाहिए। बताया कि पौधारोपण की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ग्राम प्रधानों द्वारा भी पौधारोपण अभियान में सहयोग करना होगा।
सोर्स-hindustan


Next Story