- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : 32...
उत्तर प्रदेश : 32 वर्षीय युवक ने की साड़ी के सहारे आत्महत्या

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कन्दवा में शुक्रवार दोपहर में 32 वर्षीय रामविलास प्रजापति ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रामविलास प्रजापति चितईपुर मार्ग पर स्टेशनरी की दुकान चलाता था। आसपास के लोगों ने बताया कि रामविलास शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक सड़क पर घूम रहा था। उसकी माता हीरावती देवी पड़ोस के ही एक मकान में गई हुई थी।
वहां से जब वह वापस लौटी तो देखा कि उनका पुत्र रामविलास पंखे के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ है। इस पर उन्होंने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया , देखते ही देखते मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बरेका चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी उषा देवी से विवाद चल रहा था। जिसके कारण पत्नी अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके ग्राम-गजाधरपुर थाना रोहनिया में रहती थी।