उत्तर प्रदेश

मां की फटकार से दुखी युवती ने लगाई फांसी

Bharti Sahu 2
29 May 2024 4:20 AM GMT
मां की फटकार से दुखी युवती ने लगाई  फांसी
x

झाँसी:रक्सा के पुनावली कला गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

पुनावली कला निवासी कालीचरण परिहार खेती किसानी करते हैं। सोमवार शाम कालीचरण काम से बाहर गए थे। घर में पत्नी गायत्री एवं बेटी मुस्कान (19) थी। मां ने मुस्कान से घरेलू काम निपटाने को कहा लेकिन, मुस्कान ने मां की बात अनसुनी कर दी। शाम को भी मुस्कान ने काम में हाथ नहीं लगाया। नाराज होकर मां ने उसे फटकार लगा दी। मां की फटकार से मुस्कान दुखी होकर अपने कमरे में चली गई। कई घंटे तक कमरे से वह निकलकर बाहर नहीं आई। कालीचरण जब लौटे तब उन्होंने मुस्कान को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर वह उसके कमरे में पहुंचे। यहां मुस्कान फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।

परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव लेकर परिजन गांव वापस लौट गए। सूचना मिलने पर यहां पुलिस पहुंच गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको राजी किया।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रक्सा के पुनावली कला गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

Next Story