- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UPSC 2025: Agra में 40...
UPSC 2025: Agra में 40 केंद्रों पर 18500 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, क्या है प्रशासन की तैयारी?

Agra.आगरा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को होने जा रही है। जिले के 40 केंद्रों पर 18 हजार 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति की पहली सीढ़ी है।स्थानीय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के हजारों युवा इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। पिछले कई महीनों से कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय कोचिंग सेंटर के शिक्षक रमेश शर्मा कहते हैं, अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह है।
इस बार कई अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं।परीक्षा का महत्वइस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका है। शहर की बेटियां भी इस बार काफी उत्साहित हैं। सेंट जॉन्स कॉलेज की छात्रा प्रिया सिंह ने कहा, "मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। आगरा में परीक्षा केंद्र होने से हमें काफी सुविधा मिली है।"





