उत्तर प्रदेश

बहेड़ी तहसील के लेखपाल संग किशोरी को देख हंगामा

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 11:43 AM IST
बहेड़ी तहसील के लेखपाल संग किशोरी को देख हंगामा
x

बरेली न्यूज़: तहसील परिसर में बने कमरे में विशेष समुदाय के लेखपाल के साथ किशोरी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जमकर हंगामा काटा. इस दौरान तहसील के कर्मचारियों ने लेखपाल को वहां से भगा दिया. मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया.

महीने का दूसरा कारण तहसील कार्यालय बंद था. मगर समाधान दिवस के चलते लेखपाल बहेड़ी थाने में आए हुए थे. इसी बीच किसी तरह खबर फैली कि तहसील परिसर में बने कमरे में एक विशेष समुदाय का लेखपाल किशोरी के साथ मौजूद है. सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और किशोरी को पकड़ लिया. मगर लेखपाल को साथी कर्मचारियों ने वहां से भगा दिया. इस पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर एसडीएम अजय उपाध्याय और सीओ डॉ. तेजवीर सिंह पहुंच गए. उन लोगों के सामने विहिप कार्यकर्ताओं ने लेखपाल पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी व हंगामा किया.

युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

सीबीगंज में परिजन की डांट से नाराज होकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है.

सीबीगंज के गांव बल्ला कोठा के लालता प्रसाद का बेटा जितेंद्र प्रसाद (25) मजदूरी करता था. परिजन ने बताया कि घरवालों ने किसी बात को लेकर जितेंद्र को डांट दिया था. वह नाराज हो गया. शाम करीब चार बजे घर से बाहर जाने लगा. पूछने पर उसने दोस्त के घर जाने की बात कही. एक घंटे बाद ही जितेंद्र ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली.

Next Story