उत्तर प्रदेश

लिव इन रिलेशनशिप…युवती ने जेई को दी चेतावनी, कहा- शादी करो नहीं तो...

jantaserishta.com
4 Dec 2021 8:46 AM IST
लिव इन रिलेशनशिप…युवती ने जेई को दी चेतावनी, कहा- शादी करो नहीं तो...
x
जानें पूरा मामला.

बरेली: लिव इन रिलेशन में रहने वाले बिजली विभाग के जेई ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। घरवालों ने जेई का रिश्ता रुपयों के लालच में दूसरी जगह तय कर दिया। इससे नाराज युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को रेप की तहरीर दी। गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में हंगामा और पंचायत चलती रही।

युवती ने जेई को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में जेई युवती से शादी करे नहीं तो जेल जायेगा। बुलंदशहर के रहने वाले ललित कुमार सीबीगंज के बिजली विभाग के स्टोर में जेई है। उसका बदायूं में सहसवान की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बरेली में मकान लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे।
युवती प्राइवेट जॉब करती थी। जेई ने उसकी जॉब छुड़वा दी। कहा कि वह पढ़ाई करे। अच्छी सरकारी नौकरी लग जायेगी। जेई की बातों में आकर युवती पढ़ाई करने लगी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जेई ने उससे शादी करने का वादा किया था।
प्रेमी की शादी की बात सुनकर भड़की युवती पहुंची थाने
लिव इन रिलेशन की भनक जब जेई के घरवालों को लगी तो उन्होंने इसका काफी विरोध किया। इसके बाद जेई कि शादी दूसरी जगह तय कर दी। मामले की जानकारी युवती को लगी तो उसने विरोध किया। जिस पर जेई ने भी युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर रेप का आरोप लगाया।
इसपर पुलिस ने जेई को हिरासत में ले लिया। गुरुवार से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में पंचायत चलती रही। दोनों पक्षों के काफी लोग इकट्ठे हो गये। युवती ने जेई और उसके परिवार वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। जेई युवती से शादी करेगा, नहीं तो जेल जायेगा। परिवार वालों की सुपुर्दगी में थाना पुलिस ने जेई को दे दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story