- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इलाहाबाद-झांसी शिक्षक...
उत्तर प्रदेश
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन के लिए उपेंद्र वर्मा प्रत्याशी घोषित
Shantanu Roy
18 Sep 2022 6:21 PM GMT

x
बड़ी खबर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम बालसन चौराहे पर रविवार को आयोजित किया गया। प्रयागराज कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार कुशवाहा ने इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा को घोषित किया है।
उपेन्द्र वर्मा वर्तमान में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज जमुनीपुर कोटवा प्रयागराज के अध्यापक हैं। जो बहुत ही संघर्षशील, जुझारू, स्पष्टवादी युवा एवं शानदार वक्ता हैं। प्रयागराज जनपद कार्यकारिणी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी का स्वागत संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने अपने संघर्षों के साथी उपेंद्र वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उपेंद्र वर्मा पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर हमेशा शिक्षकों के बीच में संघर्ष करने वाले संघर्षशील साथी हैं। आप सभी सर्वप्रथम मतदाता बनें और परिचितों को भी मतदाता बनाने का प्रयास करें। जिससे उपेंद्र वर्मा नौजवान शिक्षक साथियों की रहनुमाई कर सके।
प्रदेश मंत्री तीर्थ राजपटेल, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश मौर्या, मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी, जिला मंत्री देवराज सिंह ने स्वागत कर अपना विचार व्यक्त किए। अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन हमारे ऊपर विश्वास जताया है उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आगामी शिक्षक विधायक उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का ही होगा। मैं पुरानी पेंशन बहाल कराने, सिटिजन चार्टर्ड तथा माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण कराने हेतु हर संघर्ष के लिए तैयार हूं।
इस अवसर पर अटेवा के प्रदेश मंत्री अशोक कनौजिया, अटेवा पूर्व जिला मंत्री कमल सिंह, सुधीर गुप्ता, हरिशंकर, रविंद्र, अमित यादव, राम प्रताप सरोज, अशोक सिंह, शैलेंद्र प्रताप समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री देवराज सिंह ने किया।
Next Story