उत्तर प्रदेश

जीका वायरस का कहर जारी, अब तक 79 केस आए सामने

jantaserishta.com
6 Nov 2021 2:52 PM IST
जीका वायरस का कहर जारी, अब तक 79 केस आए सामने
x
13 नए मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है.

कानपुर: कानपुर जिले में 13 नए मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों में छह बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम है। एक मरीज के यूरिन की जांच में जीका की पुष्टि हुई है।

इसके साथ में कानपुर नगर में कुल मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। सभी संक्रमित पूर्व में पए मरीज मरीजों के मोहल्ले या उनके घर के आसपास 400 मीटर दायरे में रहने वाले हैं। इससे स्क्रीनिंग और सैम्पल लेने का अभियान सघन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के मुताबिक पॉजिटिव आए मरीजों की काटैक्ट ट्रेसिंग टीम रिपोर्ट बना रही है। अभी कोई मरीज गम्भीर नहीं है। हालांकि जरूरत पड़ने और बच्चों की संख्या अधिक होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उन्हें रखा जा सकता है।
डीएम विशाख जी. अय्यर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story