- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : युवतियों को...

x
Sitapur सीतापुर : यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसे लखनऊ एसटीएफ टीम ने नरायननगर से पकड़ा है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खुद को सेना में कर्नल बताकर युवतियों से ठगी की थी। वह कर्नल की वर्दी में ही युवतियों से मिला था। आरोपी की पहचान राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। इसने दो युवतियों को आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। हालांकि, राहुल ने वर्ष 2022 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। वह टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में रहने के दौरान श्रीनगर में तैनात था।
एसटीएफ निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी की रकम करीब चार लाख रुपये बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने युवतियों से रकम लेकर उन्हें स्वंय के द्वारा तैयार आर्मी के कूटरचित फर्जी नर्सिंग असिस्टेंट के नियुक्ति पत्र दिए थे। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
Tagsयुवतियोंधोखाधड़ीगिरफ्तारyoung womenfraudarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





