- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : पत्नी ने की पति...
उत्तर प्रदेश
UP : पत्नी ने की पति की हत्या, बेडरूम से मिला चौंकाने वाला सबूत
Saba Naaz
27 Jun 2025 4:40 PM IST

x
Rampur रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग का मजरा कंचनपुर निवासी देवकी नंदन की हत्या की गई थी। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी विमलेश ने ही की थी।
विमलेश ने यह कदम अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के बेडरूम से नशे की गोलियां भी बरामद की हैं। खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार ग्राम धावनी बुजुर्ग का मजरा कंचनपुर निवासी दिवंगत रामेश्वर दयाल के पुत्र गंगाराम ने खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई देवकी नंदन व उसकी पत्नी विमलेश का आपस में आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। 21 जून की रात में उसके भाई देवकी नंदन की पत्नी विमलेश ने उसके भाई की शराब में नशे की गोलियां मिला दीं, जिसके सेवन से उसके भाई देवकी नंदन की मृत्यु हो गई।
उन्होंने भाई की हत्या का आरोप विमलेश पर लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नामजद विमलेश पत्नी देवकी नंदन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की निशानदेही पर कमरे में बेडरूम की दराज में कपड़ों के नीचे रखी अल्प्राजोलम टैबलेट का एक पत्ता भी बरामद किया गया। बकौल पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व देवकी नंदन से हुई थी। जिससे उसके पास ढाई वर्ष का एक बेटा हितेश भी है। उसका पति मजदूरी करता था।
महिला का कहना था कि उसका पति ने कुछ दिनों से शराब पीना शुरू कर दिया और अक्सर शराब पीकर मारता पीटता था। 21 जून की शाम को उसका पति खजुरिया की बाजार से चिकन और शराब लेकर आया था। उसने चिकन बनाया था और शराब पीने लगा था। वह शराब की आधी बोतल छोड़कर घर से बाहर निकल गया। इस दौरान उसने घर में रखी नींद की गोली के पत्ते में से चार गोली शराब की बोतल में डाल दीं।
इसके बाद आकर देवकी ने गोलियां मिलीं शराब पी ली। महिला का कहना है कि उसने शराब की बोतल में गोलियां इसलिए डालीं, ताकि उसका पति बिना लड़ाई झगड़ा किए ही सो जाए और उसके साथ मारपीट न करे, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर देवकीनंदन की हत्या का पर्दाफाश कर दिया गया है।
Tagsपत्नीहत्याबेडरूमसबूतwifemurderbedroomevidenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





