उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: 16 जून से बदलेगा लखनऊ का मौसम

Rani Sahu
12 Jun 2022 10:19 PM IST
UP Weather Update: 16 जून से बदलेगा लखनऊ का मौसम
x
भीषण गर्मी से तप रहे लखनऊ का मौसम 16 जून से बदलने के आसार हैं

भीषण गर्मी से तप रहे लखनऊ का मौसम 16 जून से बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से मानसूनी की फुहारें भिगोना शुरू कर सकती हैं। फिलहाल चार दिन धूप और गर्मी से रात की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा। अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.2 रहा वहीं, रात की गर्मी में कोई गिरावट नहीं आई, न्यूनतम पारा 30.6 डिग्री दर्ज किया गया

पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार हो रहे निम्न हवा के दबाव क्षेत्र ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में रविवार बदली रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ में इसका असर 14 जून से दिखना शुरू हो जाएगा। चौदह से 16 जून तक बदली रहेगी। तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा। 17 जून को सुबह से बदली छाई रहेगी। दो-तीन चरणों में बरसात होगी। तापमान 39 डिग्री आ सकता है। ऐसा मौसम दो तीन दिनों तक रहेगा। इसके बाद मानसून लखनऊ में इंट्री करेगा।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया, रात में पारा अधिक होने से दिन में गर्मी ज्यादा सता रही है। मानसून आने के पहले ऐसी स्थितियां बनती ही हैं।
मौसम
अधिकतम पारा : 43.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 30.6 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त : 7.01 बजे
सूर्योदय : 5.12 बजे
पूर्वानुमान : मौसम साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Next Story