उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: यूपी में 24 घंटे बारिश से 11 मौत

Bharti Sahu 2
21 July 2024 11:40 AM IST
UP Weather Update: यूपी में 24 घंटे बारिश से 11  मौत
x
UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में शनिवार शाम तक पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी। राहत विभाग ने यह जानकारी दी। राहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक पिछले 24 घंटों में राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।
विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम 6:30 बजे से शनिवार शाम 6:30 बजे तक पांच लोग डूब गए और पांच अन्य बिजली गिरने से मारे गए। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के अनुसार, इस अवधि में 75 जिलों में से 19 में अधिक बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 163.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Next Story