- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP weather: यूपी में...
उत्तर प्रदेश
UP weather: यूपी में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंगा-यमुना उफान पर
Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 9:41 AM IST

x
UP weather: उत्तर प्रदेश में बारिश तो थम गई, लेकिन बाढ़ से प्रदेश भर के लोग अब भी बेहाल हैं. गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा जैसी अन्य नदियां अब भी उफान पर हैं. कासगंज जिले में गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला. शुक्रवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया. जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिये हैं. कासगंज जिले के करीब एक दर्जन गांव में गंगा का पानी घुस गया कई जगहों पर आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश में बारिश के लंबे दौर के बाद अब विराम लग गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है|
TagsUPयूपीबाढ़तबाहीगंगा-यमुनाउफान UPflooddevastationGanga-Yamunain spate जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





