- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : हिंसक कुत्तों ने...

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के टेढींकुईयां गांव में ननिहाल आई 10 वर्ष की बालिका के साथ दिल दहला देने वाली घटना घटी। नानी के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में आम बीनने गई नूरशबा उर्फ शब्बों को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
उसके चेहरे, गर्दन से लेकर पूरे शरीर को नोच डाला। उसके शरीर पर 45 से अधिक जख्म पाए गए। कुत्तों से बचने के लिए बालिका ने अपना सिर व पैर मिट्टी से ढक लिया मगर हिंसक कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। खेत में पाइप फैलाने गए उसके मामा ने अपनी मासूम भांजी को मृत हालत में पाया। पहले तो कई तरह की आशंका हुई, लेकिन पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया कि कुत्तों के नोचने की वजह से उसकी मौत हुई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कुत्तों को पकड़वाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाने के फूलपुर निवासी मैराजुन्निशा पत्नी गयासुद्दीन अपनी 10 वर्षीय बेटी नूरशबा उर्फ शब्बों को लेकर टेढींकुईयां गांव में अपने भाई इकबाल के घर आयी थी। रविवार तड़के शब्बो आम बीनने पास के बाग में गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो मां और ननिहाल के अन्य लोगों ने समझा कि कहीं खेलने लगी होगी। सुबह उसका बाग के पास गांव के लोगों ने कुत्तों के झुंड को एक शव को घेरे हुए देखा।
गांव के लोगों की वहां भीड़ जुट गई। उसी समय खेत में सिंचाई करने के लिए पाइप फैलाने शब्बो के मामा इकबाल पहुंच गए। भांजी का शव देख उसके पांच तले जमीन सरक गई। गांव के चौकीदार बुधिराम ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना मिलते ही सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, एसएचओ मोतीलाल पहुंच गए। मिट्टी से सने शव की हालत देखकर कई तरह की आशंका होने लगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, देर शाम पोस्टमार्टम में कुत्तों के नोचने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सत्येद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि रिर्पोट अभी प्राप्त नहीं है। आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।
Tagsहिंसककुत्तोंबालिकाViolentdogsgirlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





