उत्तर प्रदेश

UP: ग्रामीणों ने देखे भेड़ियों का झुंड

shid
9 Sept 2024 2:22 PM IST
UP: ग्रामीणों ने देखे भेड़ियों का झुंड
x

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: में इन दिनों आदमखोर भेड़ियों के खौफ से बहराइच के 40 गांवों के ग्रामीणों Villagers की नींद उड़ी हुई है। भेड़ियों ने अब तक 10 लोगों को मार डाला है। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। बहराइच के बाद अब बस्ती के एक गांव में रात में भेड़ियों का झुंड देखा गया। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की टीम गांव पहुंची और भेड़ियों के बारे में जानकारी जुटाई। कप्तानगंज थाने के मेढ़ौआ गांव में सोमवार रात भेड़ियों का झुंड देखा गया। एक युवक ने रात में इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक के मुताबिक भेड़ियों को खेतों में घूमते देखा गया। जब से ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई है। वह दहशत में हैं। डर के मारे ग्रामीण बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

Next Story