उत्तर प्रदेश

UP: नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, दो युवको की डूबकर मौत, देखें LIVE VIDEO...

Harrison
20 Jun 2024 1:51 PM GMT
UP: नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, दो युवको की डूबकर मौत, देखें LIVE VIDEO...
x
Saharanpur सहारनपुर। सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड पर बड़ी नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत died due to drowning हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों बाद शव बाहर निकाले। चार घंटे तक लगातार नहर में दोनों युवकों की तलाश की गई। प्राप्त जानकारी information के अनुसार शमशेर पुत्र वहीद (19) और शाकिब पुत्र फय्याज (21) निवासी हबीबगढ़ अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में नहाने के लिए गए थे।नहाते समय दोनों युवक गहराई में जाने से डूब
drowned
गए। उन्हें देखकर अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास काम करने और गुजरने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद युवकों के डूबने की जानकारी पुलिस को दी गई। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी।
कड़ी मशक्कत के बाद पहले शमशेर के शव को बाहर निकाला। उसके कुछ देर बाद शाकिब को भी बाहर निकाल लिया गया। मुंह में पानी भरने से दोनों की मौत हो गई थी। दोनों लकड़ी की दुकान पर काम करते थे। घटना का पता लगते ही शमशेर और शाकिब के परिजन भी मौके पर पहुंचे।उन्हें नहीं पता था कि नहाने के बाद शमशेर व शाकिब नहीं लौटेंगे। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। एक युवक को बाहर निकाल लिया है, जिसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश लगातार जारी है। पुलिस मौके पर है।
Next Story