उत्तर प्रदेश

यूपी: चेतगंज इलाके में प्रतिबंधित जानलेवा चाइनीज़ मांझे बेचते हुए दो लोग गिरफ्तार

Kunti Dhruw
15 Jan 2022 9:55 AM GMT
यूपी: चेतगंज इलाके में प्रतिबंधित जानलेवा चाइनीज़ मांझे बेचते हुए दो लोग गिरफ्तार
x
कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी प्रतिबंधित जानलेवा चीनी मांझे को बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी प्रतिबंधित जानलेवा चीनी मांझे को बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चेतगंज पुलिस ने दो लोगों को पांच अंटा चीनी मांझा के साथ गिरफ्तार किया। पुछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रवेश जायसवाल(35) निवासी हबीबपुरा व अंकित यादव (25) निवासी औरंगाबाद बताया। इस क्रम में जानकारी देते हुए चेतगंज पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि हबीबपुरा में दो लोग प्रतिबंधित चीनी मांझा बेच रहे है। दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया गया। अभियुक्त प्रवेश जायसवाल की दुकान से तीन अंटा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा व अभियुक्त अंकित यादव की दुकान से दो अंटा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।


Next Story