उत्तर प्रदेश

UP : बीसलपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, परिवार में मातम

Saba Naaz
12 Aug 2025 9:31 PM IST
UP : बीसलपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, परिवार में मातम
x
Pilibhit पीलीभीत : बीसलपुर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार बरेली से प्रसव के बाद अपने घर लौट रहा था।
जानकारी के मुताबिक, शिवम मिश्रा अपनी पत्नी रोमी, मां रेखा और नवजात बच्चे के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महादेवा गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार में चल रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Next Story